डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। जगजीत पुर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर अध्यक्ष श्यामसुंदर आदित्य, सचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह तथा श्री आलोक शर्मा ने अपने श्रीमुख से स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की एकता-अखंडता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े सुंदर एवं प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की प्रगति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में अपना योगदान दे। कार्यक्रम में एडवोकेट सतीश धबाले, दिनेश दुबे, भंवर सिंह, रंजीत सिंह बौद्ध, वसीम सलमानी, मेहरबान अली, खालिद अंसारी, हरदास, गोपाल दास, सुभाष, लालू, रामकुमार, देवेश वर्धन, सचिन कुमार, बलराम, रामबहादुर, सनी, अजित कुमार, अश्विनी, महेश, रविकांत, संदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, श्याम सिंह, शेखर, राजकुमार, ऋषिपाल, परशुराम, विराट कुमार, रोशनी, मंगल सिंह, बिरबल, संदीप भोर सहित अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!