गुरु सत्य का वह मार्ग होते हैं जो धर्म कर्म से होते हुए सीधे भवसागर की और जाते है : श्री महंत दुर्गादास

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री माता वैष्णो शक्ति भवन आश्रममें विशाल संत भंडारे के अवसर पर अपने श्री मुख से ज्ञान का प्रवाह करते हुऐ आश्रम के श्री महंत ज्ञान मूर्ति परम तपस्वी प्रातः स्मरणीय श्री दुर्गादास महाराज ने कहा गुरुदेव भक्तजनों को धर्म कर्म के मार्ग से भवसागर पार जाने वाला मार्ग दिखा देते हैं और इतना ही नहीं जो भक्त गुरु की शरणागत होते हैं गुरुदेव उन्हें उंगली पड़कर भवसागर पार करा देते है सतगुरु ही मेरे राम है और सतगुरु ही घनश्याम सतगुरु के चरणों में देखो बसते चारों धाम गुरु ज्ञान का वह सरोवर है जो उनके ज्ञान रूपी सरोवर में डुबकी लगा लेते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है इस अवसर पर महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!