श्री शिव मंदिर धर्म ट्रस्ट (रजि०) एवं समस्त क्षेत्रवासी की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्री शिव मंदिर धर्म ट्रस्ट (रजि०) एवं समस्त क्षेत्रवासियों के संयुक्त प्रयास से भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक जागरण का पावन अवसर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य कथा श्रीमद् भागवत महापुराण के अमृतमय उपदेशों से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति मार्ग और जीवन के सनातन सिद्धांतों से अवगत कराएगी।

इस पावन आयोजन में प्रतिदिन सत्संग, भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का भी प्रबंध किया गया है। समस्त क्षेत्रवासी भाई-बहन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे इस दिव्य कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त करें और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश जी, विनीत कुमार, हरिहर प्रसाद, चंद्रशेखर जी, स्वतंत्र कुमार खरे , ज्ञान प्रकाश जी, आचार्य पंडित लखीराम जी, गोदियाल जी यशवंत सफी जी, मनोज कुमार, श्रीमती चंद्रशेखर नीलम , श्रीमती अनीता जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!