गुरु पूर्णिमा पर श्री योगेश्वर आश्रम में संत भंडारे का भव्य आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्रवण नाथ नगर स्थित श्री योगेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन स्वामी श्री श्री 108 स्वामी रामानंद गिरी महाराज जी की पुण्य तिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में विशाल संत भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद गिरी महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 108 महंत स्वामी नरेंद्र गिरी जी महाराज ने उनके आध्यात्मिक जीवन, सेवा, त्याग एवं सनातन धर्म के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात आयोजित संत भंडारे में संतों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता का प्रतीक है। इस अवसर पर महंत स्वामी संजय पुरी महाराज, आचार्य आकाश जी, अचार्य कपिल जी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!