ज्वालापुर रोड स्थित शंकर आश्रम के पास Goldray Jewellers का भव्य शुभारंभ

अजय वर्मा

हरिद्वार। ज्वालापुर रोड स्थित शंकर आश्रम के पास Goldray Jewellers के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शुभारंभ के अवसर पर हरिद्वार मेयर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के संचालक नमिश हंश जी ने बताया कि Goldray Jewellers में ग्राहकों को शुद्ध एवं प्रमाणित सोने, चांदी और डायमंड ज्वेलरी के आकर्षक एवं नवीनतम डिजाइनों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध कराया गया है। साथ ही ग्राहकों को गुणवत्ता, उचित मूल्य और बेहतर सेवा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शोरूम के खुलने से क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट गुणवत्ता के आभूषण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर नूरी हंश, अशोक कुमार हंस, विनोद हंश, श्रीमती दयावंती जी, परवीन खुराना जी, दीपक हंश जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!