देवस्थानम प्योर टेस्ट डिवाइन का भव्य शुभारम्भ, क्षेत्रवासियों में उत्साह

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित मातृ छाया हॉस्पिटल के समीप देवस्थानम प्योर टेस्ट डिवाइन का भव्य शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवस्थापित प्रतिष्ठान को अपनी शुभकामनाएं दीं।

शुभारम्भ अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। संचालकों ने बताया कि देवस्थानम प्योर टेस्ट डिवाइन में ग्राहकों को शुद्धता, गुणवत्ता और उत्कृष्ट स्वाद का विशेष ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उद्घाटन के अवसर पर आगंतुकों के लिए विशेष आतिथ्य की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

 

समारोह के अंत में संचालकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवा और गुणवत्ता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उद्घाटन के बाद लोगों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!