पतंजलि फेज एक के सदभावना भवन में प्रदर्शनी और मिनी एक्सपो का किया गया आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार । दसवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान और हॉस्पिटल की ओर से पतंजलि फेज एक के सदभावना भवन में आयुर्वेद और योग से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के आयोजन का थीम “आयुर्वेद जन-जन के लिए एवं पृथ्वी के कल्याण” के लिए रखा गया। आयुर्वेद दिवस का समापन 23 अक्टूबर को होगा। यह सम्पूर्ण आयोजन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी के सान्निध्य व मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आज की प्रदर्शनी में आयुर्वेद व योग से संबंधित अहम जानकारी दी गई। आयोजन के क्रम में खेल-प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सूर्य नमस्कार, श्लोक प्रतियोगिता की दक्षता विद्यार्थियों ने दिखाई और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस पावन दिवस पर 25 पौधों का रोपण भी किया गया। पतंजलि फेस एक के सदभावना भवन में प्रदर्शनी के साथ ही मिनी एक्सपो भी लगाया गया। इस आयुर्वेद प्रदर्शनी में पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के रस शास्त्र, द्रव्य गुण, क्रिया शरीर, स्वास्थ्य वृत सहित अन्य विभाग के छात्र और शिक्षकों का अहम योगदान रहा। रस शास्त्र विभाग की ओर से औषधि निर्माण और उसके गुणवत्ता के बारे में प्रमुखता से बताया गया। स्वास्थ्य वृत विभाग ने दिनचर्या और ऋृतुचर्या के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि 23 अक्टूबर को समापन होगा। उन्होंने बताया कि गत एक सप्ताह से हम आयुर्वेद दिवस को मना रहे हैं। कार्यक्रम में क्रय विभाग की अध्यक्षा बहन अंशुल, संप्रेषण विभागप्रमुख बहन पारुल, सीजेएम ब्रिगेडियर (रि.) टीसी मल्होत्रा, आयुर्वेद महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल जीके गिरीश, डॉ अमित तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!