अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। दिनांक 13.10.2026 को थाना जीआरपी लक्सर पुलिस एवं एसओजी जीआरपी हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन ऐथल के पास आम के बाग से ₹25,000 के इनामी अभियुक्त कैनूर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त काफी समय से उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था । ईनामी अपराधी दौबारा घटना करने की फिराक में घूम रहा था रेलवे सिग्नलों के आस-पास, मुखबिर की सूचना पर घटना करने से पहले ईनामी अपराधी को पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
*प्रकरण का विवरण*
दिनांक 17.05.2024 को रेलवे स्टेशन डौसनी एवं लक्सर के मध्य सिग्नल से छेड़छाड़ कर लूटपाट किए जाने के संबंध में वादी रविकुमार सिवाच, आरपीएफ पोस्ट लक्सर की ओर से थाना जीआरपी लक्सर पर मु0अ0सं0 28/2024, धारा 392 भादवि के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । मुकदमे की विवेचना म0उ0नि0 प्रीति कर्णवाल को सौंपी गई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखंड, हरिद्वार व श्री अनुज पुलिस उपाधीक्षक, रेलवेज उत्तराखंड, हरिद्वार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । विवेचना के दौरान अभियुक्त कैनूर का नाम प्रकाश में आया । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दिनांक 07.01.2026 को उस पर ₹25,000 का ईनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध मफरूरी में आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा चुका था ।
*पुलिस टीम की कार्रवाई*
दिनांक 13.10.2026 को समय 19:05 बजे थाना जीआरपी लक्सर एवं एसओजी जीआरपी हरिद्वार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रु-25,000 के ईनामी अभियुक्त कैनूर को रेलवे स्टेशन ऐथल के पास आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।जीआरपी लक्सर पुलिस द्वारा रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है
*कप्तान एवं सीओ द्वारा पुलिस टीम को दी गयी बधाई*
इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पर कप्तान अरुणा भारती एवं सीओ जीआरपी अनुज द्वारा पूरी पुलिस टीम की हौसला अफजाई करते हुए समस्त पुलिस बल को आगामी त्यौहारी सीजन में भारी भीड़ होने के कारण रेलवे स्टेशनो पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु प्रेरित किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
कैनूर पुत्र फ़द्दड निवासी मस्तगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 24/2018, धारा 392/411 भादवि — थाना जीआरपी देहरादून
2.मु0अ0सं0 28/2024, धारा 392 भादवि — थाना जीआरपी लक्सर।
3.मु0अ0सं0 579/2024 धारा 305 (C) / 317 (2) BNS थाना जीआरपी प्रयागराज ।
4,मु0अ0सं0 75/2025 धारा 305 (C) / 317 (2) BNS थाना जीआरपी प्रयागराज ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.निरीक्षक राजीव चौहान — प्रभारी थाना जीआरपी लक्सर।
2.H C.करूणेश कुमार,SOG.GRP।
3.H C दीपक कुमार,SOG, GRP
4.C.मनोज सिंह,SOG, GRP।
