जीआरपी रुड़की की सतर्कता से रास्ता भटके दो नाबालिग बालक सकुशल परिजनों से मिलाए गए

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। दिनांक 08.07.2026 को रेलवे स्टेशन रुड़की के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर ड्यूटी के दौरान दो नाबालिग बालक रोते-बिलखते एवं असहाय अवस्था में घूमते हुए मिले। पूछताछ करने पर बालकों ने अपना नाम वासु पुत्र मनोज कुमार, उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासी सिल्वर नगर धनोरा, थाना बिनौली, जनपद बागपत (उ.प्र.) तथा रिहान पुत्र दिल पुकार, उम्र लगभग 7 वर्ष, निवासी खेड़की सरूरपुर, थाना कोतवाली बागपत, जनपद बागपत (उ.प्र.) बताया।

बालकों ने बताया कि वे दिनांक 11.06.2026 को घर से रास्ता भटक गए थे तथा रेलवे स्टेशन शामली से ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंच गए। उन्हें अपने परिजनों के मोबाइल नंबर भी याद नहीं थे।

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों बालकों को सुरक्षित चौकी जीआरपी रुड़की लाकर महिला कांस्टेबल सोनम की निगरानी में रखा गया। इसके उपरांत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर दोनों बच्चों के फोटो प्रसारित किए गए। प्रयासों के दौरान थाना बिनौली, जनपद बागपत (उ.प्र.) से सूचना प्राप्त हुई कि इस संबंध में मु.अ.सं. 198/2026, धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत है।

थाना बिनौली से बालकों के परिजनों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें जीआरपी चौकी रुड़की बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों नाबालिग बालकों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी रुड़की पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम

Adsi/प्रभारी चौकी – श्री सुशील कुमार तिवारी

Adsi – श्री गिरीश चंद्र उनियाल

HC 32 – अनिरुद्ध त्यागी

HC 18 – आशीष कुमार

C 10 – अमित कुमार

C 43 – चंद्रकिरण

LC 76 – सोनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!