सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर को दी आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैब : अर्जुन सिंह चौहान

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड कंपनी के एचआर अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर में स्थापित आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और नवाचार की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और यह लैब छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

अर्जुन सिंह चौहान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे तकनीकी रूप से दक्ष बनकर भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!