ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद पुरी महाराज संत समाज की दिव्य विभूति थे, सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और मानव कल्याण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कनखल स्थित परमधाम आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के समापन पर विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। आश्रम की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी निर्भयानंद पुरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संत समागम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद पुरी महाराज संत समाज की दिव्य विभूति थे। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और मानव कल्याण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी निर्भयानंद पुरी जिस प्रकार ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद पुरी महाराज की सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। साध्वी निर्भयानंद पुरी ने सभी संतों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा स्वरूप गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद पुरी से प्राप्त ज्ञान और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में धर्म ओर अध्यात्म का प्रसार करने के साथ आश्रम की सेवा परंपरा का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद पुरी विद्वान संत थे। महामंडलेश्वर साध्वी निर्भयानंद पुरी जिस प्रकार अपने गुरू के अधूरे कार्यो को आगे बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी विवेकानंद सरस्वती, स्वामी रविदेव शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद, महंत मोहन सिंह, संत जगजीत सिंह, महंत राज गिरी, महंत सतीश वन, सहित आश्रम के ट्रस्टी और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!