अजय वर्मा
हरिद्वार। हाथी वाले पुल के पास दिल्ली आये श्री सर्वजीत गुल्लू, ने पोता होने की खुशी में, अपने पुत्रों तथा परिजनों के साथ आकर हाथी वाले पुल के निकट भंडारे का आयोजन किया जिसमें संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर बोलते हुए महंत मुरारी दास महाराज महाराज ने कहा धर्म कर्म इस संसार में मनुष्य की अमूल्य निधि है जो मनुष्य जीवन को तो सार्थक कर ही देती है साथ में हमारा लोग एवं परलोक दोनों सुधार देते है महंत मस्त गिरी महाराज ने कहा मां गंगा के पावन तट पर इस प्रकार का धर्म कर्म उसका महत्व और बढा देता है, मां गंगा के तट पर इस प्रकार के दिव्य आयोजन धर्म सनातन संस्कृति तथा ईश्वर के प्रति आस्था को प्रदर्शित करते हैं जो हमें ईश्वर से जोड़ते हुए सत्य के मार्ग की और ले जाते हैं, इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज महंत जगदीश दास महाराज महंत मुरारी दास महाराज कोतवाल रामदास महाराज महंत जयरामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे।
