गंगा तट पर भजन संग्रह के गीतों का प्रसारण किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। प्रसिद्ध भागवताचार्य अवधेश मिश्र द्वारा गाए गए भजन ‘हरि तनिक देखो हमारी ओर’का लोकार्पण बुधवार को हरकी पैड़ी पर भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भजन संग्रह को मां गंगा के तट पर विमोचित किया गया। इस भजन संग्रह में मीरा के पदों पर आधारित भजनों को मधुर शैली में प्रस्तुत किया गया है। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने भजन संग्रह की सराहना करते हुए कहा, “मीरा और रसखान की भक्ति स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उनके पदों पर आधारित यह भजन संग्रह सनातन संस्कृति और भक्ति परंपरा को मजबूत करेगा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि संध्या आरती के समय इस भजन संग्रह के गीतों का प्रसारण किया गया। मां गंगा के तट पर इस भजन का विमोचन कर इसे विश्व में प्रसारित करने का आह्वान किया गया भजन के बारे में भागवताचार्य अवधेश मिश्र ने कहा,”यह मीरा का अत्यंत भावपूर्ण पद है। मेरे मन में अचानक विचार आया कि इन पदों को गाना लगभग बंद कर दिया गया है। मैंने ठाना कि मीरा, सूरदास और अन्य कवियों के पदों को गायन शैली में प्रस्तुत किया जाए, ताकि यह लोगों के हृदय तक पहुंचे। यह भजन संग्रह हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को और समृद्ध करेगा और भक्ति संगीत प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव साबित होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज झा, राकेश मिश्रा, और अवनीश भगत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!