अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ग्राम तेलीवाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजय वर्मा

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान (RSGS) द्वारा ग्राम तेलीवाला, विकासखंड बहादराबाद, जनपद हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर प्रतिभागियों को बताया गया कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शिव प्रसाद सेमल्टी, राजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान (RSGS) ने कहा: “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम आज जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यवहारों को अपनाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि छोटे-छोटे प्रयास जैसे पौधारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का सीमित उपयोग एवं स्वच्छता को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान (RSGS) की टीम से श्री मोहित कटारिया, श्री अंकित कुमार एवं सुश्री पारुल ने सहभागिता की तथा उपस्थित समुदाय के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश साझा किए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!