अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री तीर्थ कुटीर में 59वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर ब्रह्मलीन म.मं. स्वामी गंगेश्वरानन्द जी महाराज, ब्रह्मलीन म.मं. स्वामी तीर्थानन्द जी महाराज, ब्रह्मलीन स्वामी सर्वज्ञ मुनि, ब्रह्मलीन स्वामी गोपाल मुनि एवं स्व. शान्ति माता जी की पावन स्मृति में श्री रामचरित मानस अखण्ड पाठ व श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन म.मं. स्वामी हरिचेतनानन्द जी महाराज की अध्यक्षता, म.मं. स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज के संयोजन एवं महंत रविदेव शास्त्री के संचालन में किया गया। श्रद्धाजंलि समारोह को सम्बोधित करते हुए म.मं. स्वामी हरिचेतनानन्द जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को सद्मार्ग की ओर अग्रसर करने वाला ही सच्चा संत होता है। संतों ने सनातन संस्कृति व मानवता की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। श्री तीर्थ कुटीर ऐसी संस्था है जिसकी स्थापना वेद पुराणों के ज्ञाता म.मं. स्वामी गंगेश्वरानन्द जी महाराज ने की। वेदों पर उनके द्वारा लिखे गये भाष्य आज भी पठनीय व प्रासंगिक है ऐसे महान संतों की पावन स्थली पर आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हो रहा है। अपना सबकुछ त्याग कर धर्म व संस्कृति की रक्षा को तत्पर रहने वालु ही सच्च अपने गुरूजनों की
भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्री तीर्थ कुटीर महान संतों की तपस्थली रही है। म.मं. स्वामी गंगेश्वरानन्द जी महाराज व स्वामी तीर्थानन्द व स्वामी सर्वज्ञ मुनि जी जैसे विद्वान संतों की परम्परा व सेवा प्रकल्पों को स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज पूर्ण निष्ठा से आगे बढ़ा रहे हैं।
संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज ने कहा कि श्री तीर्थ कुटीर आश्रम की स्थापना संस्कृत व संस्कृति की रक्षा, गौ-गंगा संरक्षण व संत सेवा के लिए की गयी थी। गुरूजनों द्वारा स्थापित यह संस्था निरन्तर उनके बताये गये मार्ग पर चलते हुए धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर रही है।
कार्यक्रम संचालक महंत स्वामी रविदेव शास्त्री जी महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज विनम्र व दयालु संत है जिनके संयोजन में निरन्तर अन्न क्षेत्र व सेवा प्रकल्पों का आयोजन होता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, महंत गंगादास उदासीन, स्वामी केशवानन्द, स्वामी सुतीक्ष्ण मुनि, पुरूषोत्तम कोछड़, धर्मपाल गुलाटी, श्यामबाबू, डॉ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल समेत देशभर से आये सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।
