अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। रोडवेज ऑटो यूनियन, हरिद्वार में महासंघ हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रोडवेज ऑटो यूनियन कार्यालय में शहर की समस्त ऑटो यूनियनों के प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं, उनके रोजगार पर पड़ रहे प्रभाव तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को ज्ञापन सौंपकर ऑटो चालकों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ऑटो चालकों के हितों की रक्षा के लिए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी तथा आगे की व्यापक योजना पर सभी यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में उपस्थित रहे महासंघ के अध्यक्ष सतनारायण शर्मा जी महासंघ महामंत्री नवीन प्रधान जी महासंघ कोषाध्यक्ष कपिल बिश्नोई जी ई रिक्शा महासंघ महामंत्री राजू मनोचा जी अशोक प्रधान जी सर्वेश जी देवा ठाकुर जी परविंदर प्रधान जी संजीव चतुर्वेदी जी दिनेश राठी जी विष्णु अरोड़ा जी पवन अरोड़ा जी उपस्थित रहे।
