अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। शिवालिक नगर, हरिद्वार में ब्यूटी बाजार मार्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। मार्ट में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉस्मेटिक्स, स्किन केयर, हेयर एक्सेसरीज, ज्वेलरी, हेयर स्टाइलिंग, पर्सनल केयर, टॉयज, स्टेशनरी और गिफ्ट आइटम्स की आकर्षक रेंज उपलब्ध कराई गई है।
मार्ट के संचालक विपिन श्रीवास्तव व राजीव जैन ने बताया कि ब्यूटी बाजार मार्ट में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन और गिफ्ट आइटम्स तक की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। मार्ट में दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं,

जिससे त्योहार की खरीदारी और भी खास बन सकेगी। मार्ट में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के उत्पादों और दीपावली के विशेष ऑफर्स के चलते ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

ब्यूटी बाजार मार्ट का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक उत्पादों की विविधता उपलब्ध कराना और उनकी खरीदारी को सुविधाजनक बनाना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, प्रवेश वर्मा, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
