अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। दिनांक 13.10.2026 को थाना जीआरपी लक्सर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर के प्लेटफार्म नंबर 3 के पास बनी पानी की टंकी के निकट से एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ उमंग वर्मा, निवासी आवास विकास कॉलोनी, रुड़की, जनपद हरिद्वार, हाल निवासी किरायेदार राजकुमार शर्मा, मकान नंबर 182, सुभाष नगर, थाना कोतवाली गंगनहर, रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। अभियुक्त भगवा वस्त्र पहने हुए था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी लक्सर पर मु0अ0सं0 28/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में चोरी, चोरी के माल की बरामदगी तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियोग पंजीकृत रहे हैं। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज अभियोगों का विवरण निम्नवत है—
मु0अ0सं0 515/2019, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली गंगनहर।
मु0अ0सं0 364/2020, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली रुड़की।
मु0अ0सं0 365/2021, धारा 25(4) आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली गंगनहर।
मु0अ0सं0 797/2021, धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली गंगनहर।
मु0अ0सं0 221/2023, धारा 380/457/411 भादवि, थाना कोतवाली गंगनहर।
मु0अ0सं0 166/2024, धारा 380/411 भादवि, थाना कोतवाली लक्सर।
मु0अ0सं0 165/2024, धारा 380/411 भादवि, थाना कोतवाली लक्सर।
मु0अ0सं0 164/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली लक्सर।
मु0अ0सं0 467/2024, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली गंगनहर।
मु0अ0सं0 149/2016, धारा 380/411 भादवि, थाना झबरेड़ा।
मु0अ0सं0 17/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली लक्सर।
मु0अ0सं0 28/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीआरपी लक्सर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
कांस्टेबल 07 प्रदीप कुमार, थाना जीआरपी लक्सर।
कांस्टेबल 13 मोहित सैनी, थाना जीआरपी लक्सर।
