अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 02.10.2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रैश ड्राईविंग, DRINK AND DRIVE वाहन चालको के विरूद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दौराने चैकिंग टिबडी से एक ई- रिक्शा बिना नम्बर को शारीरिक रूप से अस्वस्थ एवं विकलांग चालक *भारत भूषण पुत्र श्री गंगा राम निवासी रामदेव की पुलिया कोतवाली कखनल हरिद्वार को नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल कर उक्त चालक को धारा 185 एम0वी0 एक्ट में हिरासत में लेकर वाहन को सीज किया गया ।
*वाहन चालक*
1. भारत भूषण पुत्र श्री गंगा राम निवासी रामदेव की पुलिया कोतवाली कखनल हरिद्वार।
*कार्यवाही-*
1- एक वाहन ई- रिक्शा (सीज)
*पुलिस टीम-*
1. अ0उ0नि0 मोहन सिंह रावत,
2. कानि0अमित राणा,
3. कानि0बीरेन्द्र जोशी,
