श्री शुकदेव जी के आगमन एवं भीष्म पितामह की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भावपूर्ण स्तुति के प्रसंग का श्रवण किया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। सुखदेव आश्रम में 30 सितंबर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस व्यास पीठ पर आसीन परम श्रद्धेय श्री मदन मोहन जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने राजा परीक्षित जन्म, श्री शुकदेव जी के आगमन एवं भीष्म पितामह की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भावपूर्ण स्तुति के प्रसंग का श्रवण किया।

महाराज श्री ने कथा प्रसंगों के माध्यम से भगवान की भक्ति, कृपा और शरणागति का महत्व बताया। परीक्षित जन्म एवं शुकदेव जी के आगमन का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

वहीं भीष्म पितामह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर श्रीहरि के जयकारे लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!