विश्वनाथ धाम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री विश्वनाथ धाम आश्रम में गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से महोत्सव संपन्न कराया गया।

गणेश चतुर्थी के पावन उपलक्ष्य में आश्रम में भगवान गणेश का 16-16 हजार लड्डू, केले, नारियल, गन्ने, सफेद तिल, चिड़वा, धान की खिल और सत्तू से अर्चन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में सहभागिता कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर आशुतोष प्रकाश प्रखर जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक विश्व हिंदू परिषद बड़े दिनेश जी, महामंडलेश्वर स्वामी यातीद्रानंद जी महाराज, संत महंत महादेव दास बाबा जी नंदा देवी पीठेश्वर और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य एवं कार सेवक, गंगा सभा अध्यक्ष श्री नितिन गौतम जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!