हरिद्वार भ्रमण के दौरान उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन जी नगर पालिका शिवालिक नगर पहुंचे, जहां नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। मुख्य सचिव आनंद वर्धन जी ने नगर पालिका परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए इसी प्रकार कार्य जारी रखने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव का आगमन नगर पालिका के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का अवसर है। नगर पालिका क्षेत्र के विकास, स्वच्छता एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित , नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!