जीआरपी रुड़की द्वारा घर से नाराज होकर आयी महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। दिनांक 09/92026 को रेलवे स्टेशन रुड़की पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ड्यूटीरत कर्मगणों को एक महिला बैठी हुई दिखाई दी, जो रो रही थी। ड्यूटीरत कर्मगणों द्वारा महिला को रोने का कारण पूछा गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर आई है। ड्यूटीरत कर्मगणों द्वारा महिला को समझा-बुझाकर विश्वास में लिया गया तथा उसे सकुशल चौकी पर लाया गया। चौकी पर महिला से उसके परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। महिला के बताए हुए पते पर जानकारी प्राप्त करने के बाद उसके परिजन *जेठ तौकीर अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी नजीबाबाद* उ0प्र0 चौकी पर पहुंचे। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत महिला को समझा-बुझाकर तथा परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए महिला को सकुशल उनके साथ रवाना किया गया। ड्यूटी स्टाफ की तत्परता एवं संवेदनशीलता के चलते महिला को समय रहते सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम –

1-हे कां3 सतबीर सिंह

2-हे कां30 ओमपाल

3-कां 38 कीर्तन सिंह

4-का 164जाहुल हासन

4-कां 100प्रदीप कुमार

4-म कां 90 शर्मिला

5-कां 54जितेंद्र कुमार

चौकी जीआरपी रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!