कांवड़ मेला सम्पन्न होने पर निरंजनी अखाड़ा चरण पादुका मंदिर पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह जी को सम्मानित किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह जी को सम्मानित किया गया। महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेले के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम तथा विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था एवं मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर संत-महात्माओं एवं गणमान्य लोगों ने भी कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!