श्री राम कृपा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। रानी गली स्थित श्री राम कृपा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान संत-महात्माओं का सम्मान किया गया तथा उपस्थित भक्तों ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

इस अवसर पर साध्वी डॉ विशेश्वरी देवी जी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते है और गुरु ही मानव जीवन को सही दिशा प्रदान कर आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसके उपरांत संतों एवं श्रद्धालु भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भक्तों की भारी उपस्थिति रही और श्री राम कृपा धाम भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!