वैश्य युवा समिति द्वारा 26 जुलाई को सुंदरकांड पाठ का दिव्य-भव्य आयोजन किया जा रहा

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित वैश्य युवा समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रविवार 26 जुलाई 2026 को शिवम एनक्लेव, ऋषिकेश रोड पर संगीत मय सुंदरकांड पाठ का दिव्य-भव्य आयोजन किया, जा रहा है। कार्यक्रम में कथा व्यास अजय यागनिक जी के श्रीमुख से सुंदरकांड की अमृतमयी वाणी आज पूरा वातावरण भक्तिमय होगा। इस अवसर पर देश-प्रदेश के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल जी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित जी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मत्रीम श्री मदन कौशिक जी, सोनीपत सांसद सातपाल ब्रह्मचारी जी, सहित कई विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम में भाग लेने की प्रबल संभावना है। वैश्य युवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करना है। इस पावन अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हरिशंकर गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता, श्री निशी गुप्ता, श्री श्रवण गुप्ता, मुकेश गोयल, त्रिलोक गुप्ता, आनंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, विजय बंसल, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता मौजूद रहे। शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाने में वैश्य समाज का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। भक्ति और समाज-सेवा के संगम वाले इस आयोजन ने हरिद्वार में एक नई मिसाल कायम की। संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने कहा वैश्य समाज, संपूर्ण समाज तथा देश कल्याण की भावना तथा देश उत्थान की सोच लेकर आगे बढ़ रहा है इस अवसर पर मंत्री निशी गुप्ता ने कहा वैश्य समाज का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है वैश्य समाज के लोग, हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं यह भवन वैश्य समाज तथा, सर्व धर्म के लोगों को विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में सुख सुविधा के साथ सुलभ आनंदपूर्ण उन्हें व्यू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वैश्य युवा समाज ने इस भवन का निर्माण कराया और देश समाज हित के लिए इसे समर्पित करते हुए सच्ची निष्ठा के साथ समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने के उद्देश्य से हम देश समाज के कल्याण हेतु संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रहे हैं, ताकि वैश्य समाज, दिन प्रतिदिन अपने कदम उन्नति की तरफ बढ़ते हुए देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में अपना सहयोग निरंतर समाज तथा देश को करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!