अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल स्थित बंगाली मोड़ के समीप गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर केंद्र की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर केंद्र के संचालक राजेश शर्मा जी ने बताया कि गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र में वैदिक ज्योतिष, जन्मपत्री विश्लेषण, कुंडली मिलान, वास्तु परामर्श, ग्रह दोष निवारण तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से संबंधित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य लोगों को भारतीय वैदिक परंपरा के अनुरूप सटीक एवं मार्गदर्शक ज्योतिषीय सेवाएं प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने केंद्र की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा इसे क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी पहल बताया।
