अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के तत्वावधान में हरिद्वार के वीआईपी घाट पर एक दिवसीय किसान महाकुंभ एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि, सिंचाई, बिजली, फसलों के उचित मूल्य सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। इसके उपरांत किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। हरिद्वार जिलाअधिकारी के माध्यम से यह ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगामी समय में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लेकर संगठन की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कंबोज, एड श्रीमती नीरज सैनी, राष्ट्रीय मंत्री ऋषिपाल सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुशांत सैनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जसवंतसिंह, राष्ट्रीय सह संयोजक वीरेंद्र कुमार आर्य, राष्ट्रीय सचिव उस्मान अली, विपिन कुमार, युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप कुमार, परविंदर कुमार राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मेनपाल सिंह एवं भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
