शिवालिक नगर चौक हरिद्वार स्थित शिव मंदिर पर “भगवा हिंदू सेना”ने किया मीठा शरबत वितरण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। भीषण गर्मी के बीच शिवालिक नगर चौक स्थित शिव मंदिर पर भगवा हिंदू सेना के पदाधिकारियों द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए मीठे शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में दस हजार से ज्यादा लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

इस अवसर पर भगवा हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य है। संगठन समय-समय पर ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और आगे भी समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

शरबत वितरण कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राहगीरों को प्रेमपूर्वक मीठा शरबत पिलाकर सेवा का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का प्रेरणादायक प्रयास बताया। इस अवसर पर भगवा हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड जी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड विपिन श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव प्रवेश शर्मा जी, राष्ट्रीय महासचिव नवीन पाल जी, राष्ट्रीय सचिव अंजली अग्रवाल जी, प्रदेश संगठन मंत्री उत्तराखंड शांतनु मिश्रा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सैनी जी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक पवार जी, प्रदेश प्रचारक, विश्वास सक्सेना जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप भारद्वाज जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष ममता ठाकुर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव जैन जी, व सदस्य गण राकेश शर्मा जी, योगेंद्र यादव जी, राजकुमार जी, शीतल सहगल,सविता कश्यप,संजय अग्रवाल जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!