हरिपुर कला स्थित श्री गीता कुटीर तपोवन आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। हरिपुर कला स्थित श्री गीता कुटीर तपोवन आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं भागवत महापुराण के अमृतमय प्रसंगों का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आश्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है तथा यहां समय-समय पर भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहता है।

कथा के दौरान कैलाश गुप्ता जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा श्रवण से मन की शुद्धि होती है तथा व्यक्ति में आध्यात्मिक चेतना का जागरण होता है। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर शकुंतला गुप्ता, अमित बंसल, विकास बंसल, अजय गुप्ता, अनिल अरोड़ा, करनाल से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!