विधायक इंजी रवि बहादुर ने किया 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़को का शिलान्यास

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत बुधवाशहीद में 65 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से बने विभिन्न सड़क का उद्धघाटन किया विधायक इंजी रवि बहादुर ने फीता काटकर किया उद्घाटन।इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में हैं ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर ने विधानसभा के ग्राम बुधवाशहीद में बने विभिन्न सड़को का फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर ने बताया कि 65 रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से विभिन्न सड़को का निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना हैं।उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्पर है विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गो को दुरस्त कराया जाएगा। इस मौक़े पर प्रदेश मुकेश राठौर प्रधान शुभम चौहान प्रधान कमलजीत अशोक सैनी वेदपाल जाहिद सुमित सैनी मंसूर सलमानी मिथुन राठौर आदेश कटारिया अरविंद मालो मोहित चौहान संजय चौहान मोनू सचिन सैनी रिजवान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!