जीआरपी पुलिस द्वारा खोया हुआ हैंड पर्स सकुशल महिला को लौटाया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत रायवाला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन चेकिंग कर रहे जीआरपी कर्मियों को प्लेटफॉर्म परिसर में एक लावारिस हैंड पर्स पड़ा मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें एक आधार कार्ड की मूल प्रति, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ₹4500 नकद तथा विशाल मेगा मार्ट का शॉपिंग बिल प्राप्त हुआ दस्तावेजों के आधार पर पर्स स्वामिनी की पहचान चांदनी पत्नी अनुज कुमार, निवासी हाउस नंबर 57, देवधुरा, थाना कोतवाली, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। शॉपिंग बिल पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर संबंधित महिला को रायवाला रेलवे स्टेशन बुलाया गया। कुछ समय पश्चात महिला रेलवे स्टेशन पहुंची, जिनसे आवश्यक सत्यापन उपरांत उनका हैंड पर्स सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा जीआरपी उत्तराखंड की कार्यशैली की सराहना की। *जीआरपी उत्तराखंड“ आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”।*

*पुलिस टीम*

का0 62 राहुल कुमार

म0का0 109 रश्मि भंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!