फरीदाबाद से आए भक्तों द्वारा वात्सल्य गंगा अक्षय आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार।  वात्सल्य गंगा अक्षय आश्रम में फरीदाबाद से आए श्रद्धालु भक्तों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन कराया गया। कथा आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति एवं धर्म के महत्व का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। कथा के माध्यम से लोगों को सदाचार, सेवा एवं भगवान के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं भगवान की आरती भी की गई। आयोजन में उपस्थित भक्तों ने कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर कथा आयोजन कर उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं आनंद की अनुभूति हुई। कथा समापन पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया।

 

आश्रम प्रबंधन ने सभी भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता एवं संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर संजय प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!