Indian Medical Association द्वारा नेहरू युवा केंद्र, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर में निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। Indian Medical Association हरिद्वार द्वारा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए नेहरू युवा केंद्र, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर में निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गय। शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श के साथ-साथ रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की भी व्यवस्था की गई।

 

आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. विपिन मेहरा ने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के जरूरतमंद वर्ग तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं परामर्श से अनेक गंभीर रोगों की रोकथाम संभव है।

आईएमए हरिद्वार के सचिव डॉ. प्रेम लूथरा ने शिविर की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

शिविर के संयोजक एवं नगर के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. के. स्वरूप ने हरिद्वार क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न त्वचा रोगों के बारे में जानकारी दी तथा उनके कारणों एवं बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विशेष रूप से मौसम, स्वच्छता एवं एलर्जी से जुड़ी त्वचा समस्याओं पर प्रकाश डाला।

नगर के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. यतीन्द्र नागयान ने गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा आहार एवं डॉ. अदिति वशिष्ठ गोयल ने त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीजों को महत्वपूर्ण चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। वहीं डॉ. अक्षय शर्मा ने प्रयोगशाला जांच संबंधी व्यवस्थाओं का संचालन किया।

शिविर में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों सहित लगभग 67 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने इस जनसेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुए आईएमए हरिद्वार के प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!