एसपी जीआरपी के निर्देशन में चार धाम यात्रा में होने वाले साइबर अपराध का दिया गया प्रशिक्षण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। आज दिनांक 02/05/2026 को सुश्री अरुणा भारती महोदया रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देशानुसार व श्री अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार के पर्वेक्षण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रेलवे उत्तराखंड, हरिद्वार के कार्यालय में स्थित सभागार में आगामी चार धाम यात्रा के दौरान संभावित साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में उप निरीक्षक राजेश ध्यानी साइबर सेल द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान *ऑनलाइन ठगी, फर्जी वेबसाइट, डिजिटल भुगतान से जुड़े अपराध, सोशल मीडिया* के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी तथा यात्रियों को जागरूक करने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

उप निरीक्षक राजेश ध्यानी ने बताया कि *चारधाम यात्रा* के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हैं, जिसका लाभ उठाकर *साइबर अपराधी* धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं। यात्रा बुकिंग के लिए *सरकारी वेबसाइट* का ही प्रयोग करें। व्हाट्सएप,टेलीग्राम पर टिकट बुकिंग से बचें। अननोन QR कोड स्कैन ना करें, *हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल ऑथराइज सोर्स* से करें ,किसी भी पेमेंट से पहले पूरी वेरिफिकेशन करें।ऐसे में सतर्कता एवं जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण के अंत में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में यात्रियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 1930 पर काल करे या cybercrime.gov.in पर शिकायत कर सूचना उच्चाधिकारियों को दें।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यात्रा के दौरान साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं सुरक्षित यात्रा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!