बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत सुश्री अरुणा भारती महोदया रेलवे उत्तराखंड के निर्देशन में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा स्नान व पूर्णागिरि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वारों, प्रतीक्षालयों तथा ट्रेनों में विशेष जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की गहन तलाशी ली गई तथा यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की गई। चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने, अपने सामान की स्वयं निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने के लिए जागरूक किया। जीआरपी पुलिस यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि स्नान पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान की जा सके। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जीआरपी उत्तराखंड पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!