अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। कनखल स्थित गुरुद्वारा अमरदास सतीघाट कनखल मे पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की विशाल धर्मसभा सत्संग एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और गुरु चरणों में विनम्र प्रार्थना करअपने जीवन में सुख, शांतिएवंमंगलकी कामना की।
संगत सत्संग के दौरान भक्ति-गीतों एवं गुरु महिमा के गुणगान से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। गुरुजनों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने अपने जीवन को धर्म, सेवा, सत्य और परोपकार के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महंत रंजय सिंह महाराज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि गुरु का प्रकाश केवल संसार को ही नहीं, अपितु मनुष्य के अंतःकरण को भी आलोकित करता है। गुरु अमरदास जी महाराज ने समाज को सेवा, समर्पण, समानता और मानवता का अमूल्य संदेश दिय। उनका जीवन हम सभी को यह प्रेरणा देता है कि सच्चा मार्ग वही है, जो लोककल्याण और ईश्वर-भक्तिकी ओर ले जाए।
उन्होंने कहा कि गुरु की शरण में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर सत्य, प्रेम और सदाचार के प्रकाश से अपने जीवन को प्रकाशित कर सकता है। धर्मसभाऔर सेवा ही जीवन को सफल, श्रेष्ठऔर सार्थक बनाने कासर्वोत्तमसाधन हैप्रकाशोत्सव के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सेवा और संगति की महान परंपरा को आगे बढ़ाया। संपूर्ण गुरुद्वारा परिसर गुरु-वाणी, भक्ति और श्रद्धा से गुंजायमान रहा तथा यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक शांति, आध्यात्मिक जागरण और दिव्य अनुभूति का अनुपम संगम सिद्ध हुआ। श्री निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे केमहंत जगजीत सिंह महाराज ने कहा जो गुरु के बताए मार्ग पर चलते हैं उनके जीवन का उद्धार हो जाता है
