जीआरपी पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। आज दिनांक 20.04.2026 को जीआरपी पुलिस लाइन में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन एफ0एस0ओ0 श्री वीरपाल सिंह एवं एफ0एम0 चालक श्री प्रवीन राणा द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों को *आग लगने* के प्रमुख कारणों, उनसे बचाव के प्रभावी उपायों तथा आग की घटनाओं की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित एवं सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में आपातकालीन स्थिति के दौरान सुरक्षित निकासी (इवैक्युएशन) की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना के समय जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना तथा उनकी सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!