रामेश्वर आश्रम धाम में किया राम रसोई का शुभारंभ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर सन्यास रोड़ स्थित रामेश्वर आश्रम धाम में राम रसोई का शुभारंभ किया गया। रामेश्वर आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती, महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, स्वामी गिरधर गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, गौरव भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर राम रसोई का शुभारंभ किया। राम रसोई के संचालक गौरव भारद्वाज ने सभी संतों और अतिथीयों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार में देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिस प्रकार अयोध्या में सीता रसोई का संचालन किया जा रहा है। उसी प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार में राम रसोई का शुभारंभ किया गया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राम रसोई का शुभारंभ संतों की अच्छी पहल है। इससे हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को लाभ मिलेगा। स्वामी विशोकानंद ने कहा कि संतों द्वारा समाज हित में किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं। भक्तों को राम रसोई का प्रसाद ग्रहण करने का लाभ मिलेगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हरिद्वार भगवान शिव की नगरी है। विभिन्न स्नान पर्वो, चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राम रसोई का शुभारंभ कर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर धनंजय, राहुल, अमित, सचिन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!