अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ क्षेत्र में “आर्यना सिल्वर हाउस एंड ज्वेलरी” शोरूम का भव्य उद्घाटन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शोरूम के उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए चांदी के आभूषणों के आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, उचित मूल्य और नवीनतम डिजाइनों की श्रृंखला उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों ने शोरूम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बेहतर विकल्प मिलने के साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर विशेष ऑफर्स की भी घोषणा की गई, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
