रानीपुर मोड़ स्थित रोड धर्मशाला के सामने ‘कुल्चा पटोला’ का भव्य शुभारंभ

अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। शहर के प्रमुख क्षेत्र रानीपुर मोड़ स्थित रोड धर्मशाला के सामने आज ‘कुल्चा पटोला’ फूड आउटलेट का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संचालक ने बताया कि ‘कुल्चा पटोला’ में ग्राहकों को स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण कुल्चा, छोले और अन्य व्यंजन किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ सुरक्षित भोजन मिल सके।

उद्घाटन के मौके पर आए अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के फूड आउटलेट क्षेत्र के लोगों को बेहतर विकल्प प्रदान करते हैं। स्थानीय लोगों में भी नए स्वाद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

‘कुल्चा पटोला’ के संचालक ने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे एक बार जरूर आकर यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!