अजय वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद्, देहरादून द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा में श्री ब्रह्मचारी रामकृष्ण संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, पालीवाल, हरिद्वार के छात्र गौरव शर्मा ने पूरे उत्तराखंड प्रदेश में टॉप-10 में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री घनश्याम उनियाल ने छात्र गौरव शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि गौरव की इस सफलता से पूरे विद्यालय को गर्व है। प्रधानाचार्य ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय परिवार गौरव शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को भी बधाई देता है।
