श्री हरिहर आश्रम, कनखल हरिद्वार में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार, आदरणीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान जी का आगमन हुआ

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल (हरिद्व) के पावन सारस्वत परिसर में श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्रीविभूषित, जूनापीठाधीश्वर, आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज (“पूज्य आचार्यश्री जी”) से सहज शिष्टाचार-भेंट एवं आत्मीय संवाद हेतु केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार, आदरणीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान का आगमन हु।

 

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने आश्रम परिसर में स्थापित एकात्म-दर्शन के प्रणेता, भाष्यकार भगवान भगवत्पाद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की तथा “पारिजात” वृक्ष का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि आदरणीय शिवराज सिंह जी चौहान का “प्रतिदिन वृक्षारोपण” का संकल्प सतत् प्रेरणा-स्वरूप है, जिसका वे नियमित रूप से निर्वहन करते हैं।

 

इसके पश्चात् पूज्य आचार्यश्री जी के सान्निध्य में धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता, कृषक-कल्याण तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सारगर्भित एवं मार्गदर्शक विचार-विमर्श हुआ। आज यह भेंट आध्यात्मिक चेतना और लोक-कल्याणकारी संकल्पों के समन्वय का उज्ज्वल उदाहरण सिद्ध हुई।

 

आज इस पावन अवसर पर “The Kerala Story” की अभिनेत्री तथा अनेक चर्चित फ़िल्मों के माध्यम से राष्ट्र-जागरण के सृजनात्मक प्रयासों से जुड़ीं सुश्री अदा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!