अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। कनखल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 06.05.2026 को शमशान घाट पुल के पास में संदिग्धों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत मे घुमता नजर आया। जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ आरोपित किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक मे धूम रहा था ।
*नाम पता आरोपित*
1-गुलजार पुत्र दिलशाद निवासी जमालपुर कला थाना कनखल हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1- कांनि0विपिन सकलानी
2-कांनि0सुनील चौहान
