सतगुरु तारणहार है सतगुरु परम अवतार : महंत मोहन सिंह

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित श्री भजनगढ़ आश्रम गुरुद्वारे में विशाल सत्संग तथा संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत तीर्थ सिंह महाराज नेकहा सतगुरु तारणहार है सतगुरु परम अवतार सतगुरु महिमा अपार है वह तारे भव पार जो सतगुरु की शरणागत हो गए वह भवसागर पार हो गए इस अवसर पर बोलते हुए महंत मोहन सिंह महाराज ने कहा जिसके हृदय में गुरु के प्रति समर्पण भाव बस जाता है उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है इस धरती लोक पर सतगुरु ही सत्य का मार्ग दिखाने वाले परम अवतारी पुरुष है जो सतगुरु की शरण में गया उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो गया इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज महंत जयरामदास महाराज महंत विष्णु दास महाराज महंत रघुवीर दास महाराज महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज सहित सभी आश्रमों मठ मंदिरों से आये महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित सभी ने आयोजित लंगर में भोजन प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!