अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार। गुरु भगवान पंडित श्री राम गोपाल शर्मा अलवर वाले बाबा जी के पैतृक धाम भूगोरअलवर से चलकर सनातन ध्वज सहित सद्भावना पदयात्रा 26 दिसंबर को शुरू होकर 28 दिसंबर 2025 को दिल्ली दरबार श्री हनुमान शिव मंदिर सभापुर दिल्ली दरबार पहुंची यात्रा का मार्गदर्शन अनंत विभूषित परम पूज्य गुरु भगवान श्याम सुंदर दास जी महाराज कर रहे थे इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज ने कहा गुरु इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान के सृजन करता है जब-जब इस धरा पर ईश्वर अवतरित हुए हैं उन्हें भी गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ी है गुरु से बड़ा और सच्चा पथ दर्शक मनुष्य के जीवन में कोई और हो ही नहीं सकता इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वर दास जी महाराज ने कहा परम तपस्वी ज्ञान मूर्ति प्रबुद्ध संत श्याम सुंदर दास जी महाराज विश्व भर में सनातन का शंखनाद कर रहे एवम धर्म कर्म के मार्ग से भक्तों को कल्याण की और ले जा रहे हैं ऐसे तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत बिरला ही मिल पाते है इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री 1008 राज योगी आचार्य आनंद गिरि महाराजमहंत रामानंद जी महाराज त्रिलोचन सिंह प्रधान राहुल गुप्ता मदनपाल स्वामी आनंद गिरि महाराज स्वामी ज्ञाननंद महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।
