पूज्य गुरुदेव 108 कन्हैया लाल जी महाराज की द्वितीय पावन पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। गुरुदेव ही हमें मानव जीवन सार्थक कर की युक्ति बता सकते हैं साध्वी माया देवी महाराज हरिपुर कला गली नंबर 5 स्थित जगदीश कृपा कुटीर में परम पूज्य गुरुदेव 108 कन्हैया लाल जी महाराज की द्वितीय पावन पुण्यतिथि एक संत समागम के रूप में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्म निवास उत्तरी से पधारे स्वामी कृष्ण देव जी महाराज ने कहा मनुष्य जीवन को सफल करने की युक्ति हमारे गुरुवर ही हमें बता सकते हैं इस मानव जीवन को अगर धन्य और सार्थक करना चाहते हो तो अपने गुरुजन के बताएं मार्ग पर चलो और इस मन को इतना निर्मल बना लो की आपको हर जीव में हर नर नारी में ईश्वर की अनुभूति होने लगे जब आपके मन में नर सेवा ही नारायण सेवा का भाव उत्पन्न हो जायेगा तो आपका मानव जीवन धन्य तथा इस पृथ्वी पर आने का उद्देश्य सार्थक हो जाएगा इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी माया देवी महाराज ने कहा अगर अपना यह मानव जीवन सार्थक करना चाहते हो तो गुरु की शरण में जाओ गुरु की शरणागत होने से हमारा यह मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर हमारे मार्गदर्शन हेतु ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अवतरित होते हैं एवं भजन सत्संग धर्म कर्म के माध्यम से हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते हैं इस अवसर पर स्वामी कृष्ण देव जी महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज स्वामी हरिदास महाराज महंत शुक्र गिरी महाराज महंत कमलेश्वरानंन्द महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत रंजना देवी पंजाबी बाबा कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा बह रही ज्ञान की सरिता में गोते लगाकर अपने जीवन को धन्य तथाकृतार्थ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!