शिव प्रकाश महाराज 1100 लीटर गंगाजल का कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे 

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार। श्री गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज श्री गंगोत्री धाम से ग्यारह सौ लीटर पवित्र गंगाजल का कलश लेकर रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के मायापुर स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में पहुंचे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सान्निध्य में गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज श्री महंत राम रतन गिरि एवं एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार बत्रा , मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल कुमार शर्मा, नमन शर्मा, सीमा गिरि ने गंगाजल कलश का विधिपूर्वक पूजन किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज गंगाजल लेकर हरिद्वार से सोमवार सवेरे नेपाल के काठमाण्डु स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने गंगा संरक्षण के महत्व पर बल दिया और इसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की अपील की।

गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने कहा कि गंगोत्री धाम से पवित्र गंगाजल ले जाकर काठमाण्डु स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किए जाने की प्राचीन परंपरा है। परंपरा का पालन करते हुए गंगोत्री धाम से लाए गए गंगाजल को कलश यात्रा के रूप में पशुपतिनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। कलश यात्रा का पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के लिए सोमवार सवेरे प्रस्थान होगा। आज इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!