सचिव सिंचाई ने प्रस्तावित कार्यों को गुणवता एवं समयबद्वता के साथ कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये

अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा

हरिद्वार ।  2027 में आयोजित होने वाले अर्धकुम्भ को दिव्य भव्य एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा यूआईआईडीबी द्वारा प्रस्तावित योजना के कार्याें का सचिव सिंचाई जुगल किशोर पंत ने कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सचिव सिंचाई ने कार्यदायी संस्था एवं सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिये है कि अर्धकुम्भ मेले को सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के लिए जो भी घाटों का निमार्ण कार्य एवं रिडव्लपमेंट के प्रस्तावित कार्यो को गुणवता एवं समयबद्वता के साथ सभी कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अर्धकुम्भ मेंले को दिव्य एवं भव्य ढ़ग से आयोजित करने के लिए मेंले में आने वाले श्रधालुओं के लिए जो भी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं के लिए जो भी कार्य प्रस्तावित है उन कार्यो को समय से हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि अर्धकुम्भ मेंले को सुव्यवस्थित ढ़ग से सम्पादित किया जा सके। सचिव सिंचाई द्वारा हरकी पैंड़ी क्षेत्र, मालवीय द्वीप, कांगड़ा घाट, महिला घाट, पंत द्वीप, सुभाष घाट, गौघाट एवं रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों का जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!