अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा
हरिद्वार । खड़खड़ी स्थित श्री चंदन कृष्णा आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत कृष्ण स्वरूप महाराज के पावन सानिध्य में एक विशाल संत समागम तथा संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज ने कहा इंसान सारी उम्र तेरा मेरा इसका उसका मे लगा रहता है और सबसे जरूरी कार्य जो उसका लोक और परलोक दोनों सुधार देगा उसे भूल जाता है भगवान का भजन और धर्म कर्म मनुष्य के इस मानव जीवन को तो सार्थक कर ही देता है साथ-साथ परलोक को भी सुधार देता है इसलिये मनुष्य को सदैव ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने कल्याण के मार्ग को और जो सही मार्ग है जो सत्य का मार्ग है उसे कभी ना भूले इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज महंत विनोद महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे
